फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case filed against nine people including HDFC officials accused of cheating a consumer

Kanpur: एचडीएफसी के अधिकारियों समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज, उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप

Tue, 12 Aug 2025 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Aug 2025 01:54 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Case filed against nine people including HDFC officials accused of cheating a consumer
सेन पश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस के नौ अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी देने के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला शिवप्रसाद उत्तम की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता शिवप्रसाद उत्तम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी शशि उत्तम ने फरवरी 2021 में हरियाणा के गुरुग्राम में एक फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट के लिए एचडीएफसी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन बैंक से 35 लाख का लोन लिया गया था। बैंक के अधिकारियों ने उनकी बेटी के मना करने के बावजूद जबरदस्ती 1,09,329 का बीमा प्रीमियम लेकर लोन का बीमा कर दिया।

विज्ञापन

 

बैंक ने क्लेम कर दिया था रद्द
अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया था कि अगर भविष्य में लोन लेने वाले की मृत्यु हो जाती है, तो पूरा लोन माफ कर दिया जाएगा। 10 फरवरी 2025 को शिवप्रसाद की बेटी शशि उत्तम की गंभीर छाती दर्द के कारण मृत्यु हो गई। जब उन्होंने इस बारे में बैंक को सूचित किया, तो उन्हें बताया गया कि बीमा होने के कारण बचा हुआ लोन कंपनी चुकाएगी। हालांकि, बाद में उनका क्लेम रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है केस

इस मामले में कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है । इनमें एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस के मैनेजर, एमडी, सीईओ, डायरेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं । शिकायतकर्ता ने पुलिस और पुलिस आयुक्त के पास भी शिकायत की थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed