{"_id":"62ea2bb22a1d9b33aa54d3f1","slug":"kanpur-case-filed-against-haji-vasi-in-stamp-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur: स्टांप चोरी में हाजी वसी के खिलाफ दर्ज हुआ वाद, अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत खड़ी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur: स्टांप चोरी में हाजी वसी के खिलाफ दर्ज हुआ वाद, अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत खड़ी करने का आरोप
Wed, 03 Aug 2022 01:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:33 PM IST
सार
नई सड़क बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी पर आरोप है कि वसी ने बेटे अब्दुल रहमान के साथ मिलकर जाजमऊ स्थित चंदारी गांव में अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत खड़ी कर ली। इस जमीन को खरीदने में वसी ने करीब 1.60 लाख की स्टांप चोरी की है।
विज्ञापन
बिल्डर हाजी वसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नई सड़क बवाल के साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी को फंडिंग करने के आरोपी बिल्डर हाजी वसी के खिलाफ एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में वाद दायर हो गया है। आरोप है कि वसी ने बेटे अब्दुल रहमान के साथ मिलकर जाजमऊ स्थित चंदारी गांव में अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत खड़ी कर ली।
विज्ञापन
इस जमीन को खरीदने में वसी ने करीब 1.60 लाख की स्टांप चोरी की है। रिपोर्ट केआधार पर डीएम ने मामले में एडीएम वित्त की कोर्ट में सुनवाई निर्धारित कर दी। जिसके बाद मंगलवार को एडीएम वित्त कोर्ट ने इस संबंध में वसी व अब्दुल रहमान के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले टोटल स्टेशन सर्वे से यह बात सामने आई थी कि वसी के परिवार ने चंदारी गांव की आराजी संख्या 1055 पर इमारत खड़ी होने का दावा किया लेकिन 1055 पर नहीं चंदारी गांव की आराजी संख्या 1077 पार्ट, 178 पार्ट, 1079 पार्ट के अलावा गज्जू पुरवा की आराजी संख्या 635 पार्ट पर अपनी इमारत खड़ी की थी। ये आराजी सरकारी व निजी काश्तकार के नाम दर्ज थी। उस मामले में पहले ही इमारत के गिराए जाने की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन