{"_id":"6a532caf9edb48b47503c8cf","slug":"kanpur-careless-driver-damages-security-gate-traffic-on-the-route-comes-to-a-complete-standstill-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लापरवाह चालक ने क्षतिग्रस्त किया सुरक्षा गेट, मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप, पुलिस ने कंटेनर को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लापरवाह चालक ने क्षतिग्रस्त किया सुरक्षा गेट, मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप, पुलिस ने कंटेनर को हटवाया
Sun, 12 Jul 2026 11:28 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:28 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित छतमरा रेलवे अंडरपास पर रविवार सुबह एक कंटेनर चालक ने ओवर-हाइट बैरियर को जोरदार टक्कर मारकर उसे तोड़ दिया। इस हादसे के कारण अंडरपास का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है और पुलिस क्षतिग्रस्त गेट को हटाने व मार्ग खुलवाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
गेट क्षतिग्रस्त करने वाला कंटेनर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा रेलवे फाटक के पास स्थित अंडरपास में रविवार सुबह एक कंटेनर चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। इसमें ओवर हाइट के लिए रेलवे द्वारा लगाए गए सुरक्षा गेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे एक कंटेनर चालक अंडरपास से कंटेनर निकालने का प्रयास कर रहा था। कंटेनर की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ओवर हाइट बैरियर से टकरा गया और उसे तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं
घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गेट टूटने से अंडरपास में बड़े वाहनों के प्रवेश को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि वाहन को हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।