फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur cardiology suddenly caught fire due to short circuit

Kanpur: कार्डियोलॉजी में शार्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों को दूसरी जगह किया शिफ्ट, अफरा-तफरी का रहा माहौल

Fri, 04 Aug 2023 09:22 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 09:22 PM IST
सार

अस्पताल भवन के बाहर लगे सेंट्रल एसी के पैनलों में लगी आग कुछ देर में खुद ही बुझ गई। इसके बाद पंखों को बाहर की ओर चलाकर अंदर भरे धुएं को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Kanpur cardiology suddenly caught fire due to short circuit
अस्पताल में मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्डियोलॉजी में शुक्रवार शाम अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में धुआं भर जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए तीमारदारों की मदद से सभी मरीजों को आईसीयू और वार्ड में शिफ्ट कराया। हालांकि, अस्पताल भवन के बाहर लगे सेंट्रल एसी के पैनलों में लगी आग कुछ देर में खुद ही बुझ गई। इसके बाद पंखों को बाहर की ओर चलाकर अंदर भरे धुएं को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन

कार्डियोलॉजी के भूखंड में आईसीयू के विपरीत दिशा में 17 बेड का एचडीयू स्थित है। गंभीर मरीजों को आईसीयू में कुछ राहत मिलने के बाद उनकी देखरेख के लिए उन्हें इसी यूनिट में शिफ्ट किया जाता है। इसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में भेज दिया जाता है। शुक्रवार को यहां सभी बेडों में मरीज भर्ती थे। उनके साथ में उनके तीमारदार भी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 5:30 बजे अचानक इस यूनिट के सेंट्रल एसी डक्ट से जलने की तेज दुर्गंध के साथ धुआं निकलने लगा। यह देख तीमारदारों और मौजूद डॉक्टरों में अस्पताल में आग लगने को लेकर चीख पुकार मच गई। तीमारदार अपने-अपने मरीजों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। करीब 25 मिनट में सभी मरीजों को एचडीयू से बाहर निकाल कर आईसीयू और जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

इस बीच डॉक्टरों ने घटना की जानकारी अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा को दी तो वह भी भागकर मौके पर पहुंचे। इलेक्ट्रीशियनों और कर्मचारियों को एसी डक्ट चेक करने के निर्देश दिए। डॉक्टर राकेश वर्मा ने बताया कि भवन के बाहर लगे एसी के पैनल में शार्ट सर्किट हुआ था। इससे धुआं एसी डक्ट से होते हुए एचडीयू तक पहुंच गया था, लेकिन आग नहीं लगी पाई थी। सभी मरीजों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। वहीं, आग की सूचना पर करीब पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति सामान्य होने के कारण लौट गई।

अग्निशमन विभाग के सीएफओ दीपक शर्मा ने कहा कि कार्डियोलॉजी से शाम 6:27 बजे प्रबंधक की ओर से वार्ड के एसी से धुआं निकलने की सूचना दी गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्नलगंज से अग्निशमन वाहन भेजा गया। अग्निशमन कर्मियों ने वार्ड की खिड़कियों को खोलकर धुएं को बाहर निकाला। घटना में कोई जनहानि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed