Kanpur: छावनी चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 22 मार्च से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
कानपुर छावनी बोर्ड के सभासदों के चुनाव के लिए 30 अप्रैल को सात से शाम पांच बजे के बीच पहले से निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। शाम 5 बजे के बाद मतों की गणना शुरू होगी। बता दें, इस बार के चुनाव के लिए वार्ड नंबर दो अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 3, 6 व 8 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विस्तार
रक्षा मंत्रालय की ओर से कानपुर छावनी बोर्ड के सभासदों के चुनाव की घोषणा के बाद शुक्रवार को कानपुर छावनी बोर्ड ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 मार्च से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। 4 मार्च तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और 10 मार्च तक ऑब्जेक्शन स्वीकारे जाएंगे।
15 मार्च को नामांकन की आपत्तियों पर सुनवाई के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। वहीं, 17 मार्च को अपील होगी और अपील पर 20 मार्च को सुनवाई होगी। 21 मार्च को नई मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 22 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 25 मार्च को नामांकन पत्रों की आपत्तियां व स्क्रूटनी की जाएगी। 27 मार्च को नाम वापसी की तिथि तय की गई है।
3 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा और 5 अप्रैल को चुनाव लड़ने वाले की अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद 30 अप्रैल को सात से शाम पांच बजे के बीच पहले से निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। शाम 5 बजे के बाद मतों की गणना शुरू होगी। बता दें, इस बार के चुनाव के लिए वार्ड नंबर दो अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 3, 6 व 8 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
छावनी बोर्ड ऑफिस
छावनी बोर्ड स्कूल बीआई बाजार
छावनी बोर्ड स्कूल काकोरी
प्रेरणा स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन
छावनी बोर्ड स्कूल फेथफुलगंज
लाल चबूतरा, बारातशाला
छावनी बोर्ड स्कूल मीरपुर
इंदिरा निकेतन स्कूल हैरिसगंज
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज