फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cancer patient missing from home dies after being hit by train

Kanpur: घर से लापता कैंसर पीड़ित युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 26 Apr 2025 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 08:23 PM IST
सार

Kanpur News: युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रेलबाजार थानाक्षेत्र के सुजातगंज की है। युवक कैंसर पीड़ित था।

विज्ञापन
Kanpur: Cancer patient missing from home dies after being hit by train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलबाजार थानाक्षेत्र में घर से लापता कैंसर पीड़ित की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की फोटो और अन्य विवरण सोशल मीडिया में शेयर किया तो परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। रेलबाजार में फाई साहब का हाता निवासी मो. लियाकत का बेटा मो. तसलीम (33) मेट्रो में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी नाजनी बेगम ने बताया कि पति कैंसर से पीड़ित थे। बताया कि पति 23 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे घर से निकल गए थे।

विज्ञापन


इसके बाद वह देर रात तक नहीं लौटे। उनके भाई तहसीन, मोइद्दीन और अन्य परिजनों ने पूरी रात तलाश की पता नहीं चला। इसके बाद दूसरे दिन 24 अप्रैल को भी सुबह से पति की तलाश में जुट गए। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हैलट और उर्सला अस्पताल के भी चक्कर लगाए लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। बताया कि 25 अप्रैल की रात में सोशल मीडिया पर पति की मृत फोटो देखी तो पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सुजातगंज में ट्रेन की चपेट में आने की बात कही। रेलबाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed