फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cafe operator kidnapped from outside the house, three arrested

Kanpur: घर के बाहर से कैफे संचालक का अपहरण, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2023 11:12 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में कैफे संचालक के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Kanpur: Cafe operator kidnapped from outside the house, three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा में कार सवार युवकों ने शनिवार रात कैफे संचालक ओम शुक्ला को मारपीट कर अपहरण कर लिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस, स्वाट टीम और सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश शुरू की। इस बीच कैफे संचालक रविवार सुबह घर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि बर्रा विश्व बैंक के ब्लॉक निवासी दो सगे भाइयों ने उनका अपहरण किया था। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसके एक अन्य साथी की तलाश चल रही है। एसीपी नौबस्ता आशुतोष पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजत गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई है। पूछताछ ने उन्होंने बताया कि छह माह पहले उनके पिता की मृत्यु गई थी। दो साल से कैफे संचालक ओम शुक्ला उनकी मां से फोन पर बात करता था।

विज्ञापन

कई बार दोनों भाइयों ने मना किया, लेकिन ओम शुक्ला किसी भी हालत में मानने को तैयार नहीं था, जबकि उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। ओम शुक्ला को अकेले में समझाने के लिए रजत और कार्तिक अपने दो दोस्तों अमन और रिषभ बाजपेई के साथ देर शाम उसके कैफे पर पहुंंच गए। बातचीत के दौरान बात बढ़ गई तो चारों ने मिलकर ओम शुक्ला की पिटाई कर दी।

 

भीड़ लगने लगी तो वे ओम शुक्ला को कार में बैठाकर फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि ओम शुक्ला की सीडीआर से पता चला है कि उनके और भी कई युवतियों से संपर्क हैं। जिसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।- अभिषेक पांडेय, एसीपी नौबस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed