फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cabinet Minister arrived to inspect Kanha Gaushala, performed cow worship, also fed jaggery and banana

Kanpur: कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, किया गो पूजन, गुड़ और केला भी खिलाया

Wed, 24 Sep 2025 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cabinet Minister arrived to inspect Kanha Gaushala, performed cow worship, also fed jaggery and banana
कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बुधवार को किशनपुर स्थित नगर निगम से संचालित कान्हा गोशाला पहुंचे जहां उन्होंने गोपूजन किया और गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया। बाद में गोशाला में बनी नौ ग्रीन बेल्ट में से एक नंबर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उन्होंने गोशाला में बन रहे गो उत्पादों, गोमय दीपक, गोकाष्ठ, मूर्ति, वर्मी कंपोस्ट आदि का अवलोकन किया। नगर आयुक्त ने उन्हें गोबर से निर्मित इक्यूप्रेशर वाली गोमय चटाई भेंट की। बताया कि कान्हा गोशाला प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला है। यह आईएसओ प्रमाणित है। गोशाला में 6200 गोवंश संरक्षित हैं। इनके लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर व हरा चारा उपलब्ध है। गोशाला में 10300 क्विंटल भूसा और 41 क्विंटल चोकर है। प्रतिदिन 300-350 क्विंटल हराचारा लाया जाता है।
विज्ञापन


 

Kanpur: Cabinet Minister arrived to inspect Kanha Gaushala, performed cow worship, also fed jaggery and banana
कैबिनेट मंत्री ने गो पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सुधीर कुमार, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार बाजपेई, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, डाॅ. आरके निरंजन, पशु चिकित्सा अधिकारी पशु पालन विभाग डाॅ. हरिकांत, पशुचिकित्सा व कल्याण अधिकारी डाॅ. शिल्पा सिंह आदि रहे।

 

Kanpur: Cabinet Minister arrived to inspect Kanha Gaushala, performed cow worship, also fed jaggery and banana
कैबिनेट मंत्री ने एबीसी सेंटर का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
कुत्तों की जनसंख्या प्रसार रोकें
कैबिनेट मंत्री एबीसी सेंटर भी पहुंचे और यहां पर निरीक्षण किया। इस दाैरान दो वेटनरी सर्जन सर्जरी कर रहे थे। कैबिनेट को बताया गया कि वर्तमान में नगर निगम दो एबीसी सेंटर चला रहा है जिसमें किशनपुर में करीब 40 कुत्तों की नसबंदी प्रतिदिन हो रही है। उन्होंने अपने सामने ही एक कुत्ते की सर्जरी देखी और कुत्तों की जनसंख्या प्रसार को रोकने के लिए कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed