{"_id":"6050d2334c36f647ec078a3f","slug":"kanpur-bus-filled-with-devotees-entered-the-dumper-from-behind-17-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: श्रद्धालुओें से भरी बस डंपर में पीछे से जा घुसी, 60 श्रद्धालुओं को लेकर बालाजी जा रही थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: श्रद्धालुओें से भरी बस डंपर में पीछे से जा घुसी, 60 श्रद्धालुओं को लेकर बालाजी जा रही थी बस
Tue, 16 Mar 2021 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद खड़ी बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली से 60 श्रद्धालुओं को लेकर मेहंदीपुर बालाजी जा रही प्राइवेट बस मंगलवार तड़के नवाबगंज में आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को पुलिस ने उर्सला भेजा, इसके बाद नौ को हैलट रेफर कर दिया गया।
रायबरेली जनपद के डीह और सलोन से तीर्थयात्रियों को लेकर बस सोमवार शाम को निकली। बिठूर से आगरा वृंदावन होते हुए बालाजी जा रही थी। तड़के करीब चार बजे नवाबगंज के बनियापुरवा चौराहे पर आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
इससे बस डंपर से टकरा गई। चालक दशाराम समेत कई लोग घायल हो गए। साहबदीन का पैर टूट गया। नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि ज्यादातर श्रद्धालु प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। उधर चालक डंपर समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
ये यात्री हुए घायल
दशाराम, जियालाल, त्रिभुवन, शिवभवन, गायत्री, रामदुलारे, जगदीश, रामदेव, साहबदीन, सावित्री, रामकुमार, स्वामीनाथ पांडे, सुनीता देवी आदि।
उर्सला के डॉक्टरों पर लगाया आरोप
सूत्रों के अनुसार उर्सला के डॉक्टरों ने मामूली रूप से घायल श्यामीनाथ पांडेय, दशाराम, त्रिभुवन को भी हैलट रेफर कर दिया था, जबकि उनका प्राथमिक उपचार वहीं किया जा सकता था।