{"_id":"67d57a584b727ec9950b8436","slug":"kanpur-bullies-beat-up-people-for-opposing-drug-abuse-burst-bombs-two-people-injured-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशेबाजी का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट, फोड़े बम, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशेबाजी का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट, फोड़े बम, दो लोग घायल
Sat, 15 Mar 2025 06:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Mar 2025 06:37 PM IST
सार
Kanpur News: नशेबाजी का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की और बम फोड़े। हमले में दो लोग घायल हो गए। साथ ही जेनरेटर की टंकी भी फट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोविंदनगर थानाक्षेत्र के रतनलालनगर में होली के दिन नशेबाजी का विरोध करने पर दबंगों ने जमकर मारपीट की, बम भी फोड़े। हमले में दो लोग घायल हो गए। इलाकाई लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रतनलालनगर वैभव प्लाजा निवासी प्रथम पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को घर के बाहर स्पीकर पर गाने बजाकर होली खेल रहे थे। इसी समय पार्क में कुछ लोग नशे में आपस में गाली गलौज करने लगे। वैभव ने पिता अखिलेश पांडेय के साथ समझाकर शांत करा दिया। कुछ देर बाद 5-6 लोग लाैटे और परिवार के सत्यम, रुद्रांश, मोहित, गोविंद, के साथ मारपीट की, देसी बम भी फाेड़े। इसमें रुद्रांश और सत्यम घायल हो गए। एक जेनरेटर की टंकी फट गई। इस संबंध में गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन