{"_id":"69f0dbf0bcb73a35330b6c76","slug":"kanpur-bullet-motorcycle-collides-with-another-bike-at-tatmil-middle-aged-man-dies-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: टाटमिल में बुलट ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ की माैत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: टाटमिल में बुलट ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ की माैत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 28 Apr 2026 09:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:40 PM IST
सार
Kanpur News: कंडक्टर बेटी को खाना देने झकरकटी बस अड्डा गए थे। तीसरे दिन इलाज के दाैरान जान गई।
विज्ञापन
लाल सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टाटमिल चौराहे पर बुलट की टक्कर से घायल बाइक सवार की तीसरे दिन मंगलवार को इलाज के दाैरान माैत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। चकेरी के नेताजी नगर निवासी लाल सिंह (52) रूमा स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी गुलाबो देवी, बेटा ओम सिंह और बेटी साधना सिंह है। बेटे ओम ने बताया कि उनकी बहन साधना बस में कंडक्टर है।
विज्ञापन
रविवार रात पिता घर से खाना देने के लिए बाइक से निकले थे। आरोप है कि लाैटते समय टाटमिल चौराहे पर सिग्नल रेड होते देख तेज रफ्तार बुलट सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि वह हेलमेट नहीं लगाए थे। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बुलट चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
