फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Brutal murder of lawyer sister Brother beat her to death out of greed for property Accused arrested

‘संपत्ति का खूनी खेल’: अधिवक्ता बहन का कातिल निकला सगा भाई, ईंट-डंडे से पीटकर की थी हत्या, एक साल बाद खुला राज

Wed, 19 Aug 2026 04:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 19 Aug 2026 04:40 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी इलाके में संपत्ति के विवाद के चलते एक भाई ने अपनी अधिवक्ता बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देकर अपने बड़े भाई को गुमराह किया था और एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। पुलिस की एक साल लंबी जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Brutal murder of lawyer sister Brother beat her to death out of greed for property Accused arrested
सचेंडी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सचेंडी में संपत्ति का हिस्सा बहन को मिलना भाई को नागवार गुजरा। गुस्साए आरोपी ने अधिवक्ता बहन को पीटकर मार डाला। फिर बड़े भाई को बहन की सड़क हादसे में मौत की जानकारी दी। इसके बाद बड़े भाई ने थाने में जाकर सड़क हादसे में मौत की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच की तो वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

फिलहाल एक साल बाद आरोपी भाई श्याम जी पाल पुलिस की गिरफ्त में है। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सकतपुर के रामजी पाल ने 15 अगस्त 2025 को तहरीर दी। बताया कि 14 अगस्त को उसकी बहन सीमा पाल का लाल रंग की डीसीएम से एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

दान पत्र के माध्यम से अपने नाम करा ली थी जमीन
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, तो सामने आया कि रामजी के पिता कृष्ण पाल की वर्ष 2023 में मृत्यु हो गई थी। उनके नाम करीब साढ़े चार बीघा जमीन थी। यह भूमि पत्नी महरानी, बेटों रामजी और श्यामजी तथा बेटी सीमा पाल में बंट गई थी। वर्ष 2024 में सीमा पाल ने मां के हिस्से की जमीन भी दान पत्र के माध्यम से अपने नाम करा ली थी।

विज्ञापन

पीटने की शिकायत करने जा रही थी
इंस्पेक्टर के मुताबिक, एलएलबी कर रहा श्यामजी लगातार अपनी अधिवक्ता बहन से मां की संपत्ति छोड़ने का दबाव बना रहा था। इन्कार पर 14 अगस्त 2025 देर शाम उसने सीमा की पिटाई कर दी। बहन थाने में शिकायत करने के लिए घर से निकली तो श्यामजी लाठी लेकर उसका पीछा करने लगा।

विज्ञापन

पीछे से ईंट-डंडे से किया हमला
रास्ते में उसके सिर पर पहले ईंट से वार किया, फिर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सीमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए श्यामजी ने अपने बड़े भाई रामजी को गुमराह कर डीसीएम से हादसा होने की बात बताई।

गवाहों के आधार पर पुलिस ने बढ़ाई हत्या की धारा
विवेचना में पुलिस ने गांव के कई लोगों के बयान लिए। सभी ने श्यामजी पर आरोप लगाए। बड़े भाई रामजी ने भी इसकी तस्दीक की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भारी वस्तु से प्रहार की बात सामने आई थी। इसके बाद गवाहों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed