{"_id":"67f35b360e1a90ffec018303","slug":"kanpur-brother-s-friends-misdeed-with-teenager-arrested-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाई के दोस्तों ने बनाया था किशोरी को हवस का शिकार, सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाई के दोस्तों ने बनाया था किशोरी को हवस का शिकार, सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार
Mon, 07 Apr 2025 10:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:31 AM IST
सार
Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों को बारासिरोही नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के रहने वाली किशोरी को बाजार जाते समय उसके भाई के दोस्तों ने बाइक पर बैठा लिया। सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। करीब तीन दिन पहले किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उन्हें उसके गर्भवती होने पता चला। किशोरी के घटना बताने पर पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कल्याणपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा चालक की चार बेटियां और एक बेटा है। जानकारी के अनुसार दूसरे नंबर की बेटी की तबीतय पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उसे डॉक्टर को दिखाया तो उसके गर्भ से होने का पता चला। पूछने पर बेटी ने बताया कि तीन माह पहले जब वह घर का सामान लेने बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक से जा रहा भाई के दोस्त बिठूर के दयालपुर गांव निवासी सूरज और अलमापुर निवासी लवकुश मिले।
विज्ञापन
बाजार ले जाने के बहाने वे उसे बाइक से बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी दोनों अक्सर घर आते-जाते रहे। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों को बारासिरोही नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन