कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने की हाथापाई, वीडियो वायरल, बोले बड़े भाई की हैसियत से मारा थप्पड़
विधायक इरफान सोलंकी के फुफेरे भाई फैज और सैफी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे गुस्साया फैज एक रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गया था। इरफान ने अपने छोटे भाई रिजवान को फैज को बुलाने के लिए भेजा। उसके साथ गनर भी गया।
विस्तार

अभी भी जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि पुलिसकर्मी विधायक की सुरक्षा में तैनात है। जबकि वीडियो में वह विधायक के भाई के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा था। ये नियम का उल्लंघन है। इसलिए गनर को हटाने का निर्णय लिया गया है।
फूफी के बेटों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। जिससे फैज नाराज होकर रेस्टोरेंट में बैठ गया था। मैंने अपने छोटे भाई रिजवान को रेस्टोरेंट भेजकर फैज को बुलाया था। ताकि दोनों को गले लगवाकर विवाद खत्म करवा दें। रिजवान ने बड़े भाई की हैसियत से उसको थप्पड़ मारा था। कोई विवाद नहीं है, बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
इरफान सोलंकी, सपा विधायक