फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: "Bride-robber" arrested for duping a police inspector into marrying for the fourth time

Kanpur: दरोगा को झांसा देकर चौथी शादी रचाने वाली "लुटेरी दुल्हन" गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Nov 2025 10:58 PM IST
सार

Kanpur News: दरोगा को झांसा देकर चौथी शादी रचाने महिला को गिरफ्तार किया गया है। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Kanpur: "Bride-robber" arrested for duping a police inspector into marrying for the fourth time
ग्वालटोली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालटोली पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने की आरोपी मेरठ की बड़ा मवाना निवासी दिव्यांशी को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खातों में कई करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी महिला ने दो बैंक अधिकारियों समेत दस से अधिक लोगों को जाल में फंसाकर रकम वसूली है। आरोपी के खिलाफ थाने में तैनात रहे दरोगा आदित्य कुमार लोचव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर सकती है। बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार लोचव ने 17 फरवरी 2024 को मेरठ के बड़ा मवाना निवासी दिव्यांशी चौधरी से धूमधाम से विवाह किया था।
विज्ञापन


आदित्य कुमार का आरोप था कि शादी के बाद से दिव्यांशी ससुराल में नहीं रुकती थी। वह मायके में रहकर बीएड और सीटेट की तैयारी की बात कहती थी। वह उनसे ऑनलाइन रुपये मंगवाया करती थी, लेकिन ससुराल आने पर अपने सारे यूपीआई एप डिलीट कर दिया करती थी। दरोगा के मुताबिक उन्हें शक तो पहले हुआ था, लेकिन उसको नजरअंदाज कर दिया। शादी के चार महीने बाद वह घर गए थे। दिव्यांशी भी मौजूद थी। उन्होंने उसके हाथ से मोबाइल ले लिया, जिस पर वह सकपका गई। उसके मोबाइल पर यूपीआई के सारे एप डिलीट थे। कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद धीरे धीरे मामले खुलते चले गए। ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ ने बताया कि शुरुआत में आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे, लेकिन फिर साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के पास जो साक्ष्य हैं उसके मुताबिक आरोपी महिला ने दो बैंक मैनेजर, दो पुलिस कर्मियों से शादी की है। सभी पर आरोप लगाकर उनसे मोटी रकम वसूली है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

पुलिस ने दिया लुटेरी दुल्हन नाम
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के तरीके के आधार पर उसको लुटेरी की संज्ञा दी गई। वह पहले रीति रिवाज से शादी करती थी और दुष्कर्म का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उससे वसूली की जाती थी।

पिछले साल हुआ था हाईवोल्टेज ड्रामा
पिछले साल 25 नवंबर को कमिश्नरी कार्यालय में दिव्यांशी ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर पति आदित्य पर परेशान करने और 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगायाा था। उसने कहा था कि पति के कई महिलाओं से संबंध है। वह सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों को अपने जाल में फंसाता है। फिर उसकी वीडियो और फोटो के दम पर ब्लैकमेल करता है। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एडीसीपी महिला अपराध से मामले की जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed