फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur brick laden tractor crushed biker trapping him between wheels and causing him to die in agony

Kanpur: ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पहियों के बीच फंसकर तड़प-तड़पकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Feb 2026 02:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 02:40 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के कोरिया मोड़ पर ईंट लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur brick laden tractor crushed biker trapping him between wheels and causing him to die in agony
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरिया मोड़ पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ईंटों से लदे अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक ट्रैक्टर के पहियों के बीच में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईंट लदा ट्रैक्टर काफी तेज गति में था। कोरिया चौराहे के पास उसने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि युवक सीधे भारी-भरकम पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन




शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
राहगीरों की सूचना पर सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के पहियों के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed