फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bribe taken online for birth certificate victim complained to  municipal commissioner service terminate

Kanpur: जन्म प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन ली घूस, पीड़ित ने नगर आयुक्त से की थी शिकायत, सेवा समाप्त

Thu, 08 Jan 2026 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:05 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मी को 1500 रुपये घूस लेने और काम में लापरवाही पर सेवा समाप्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने यह कार्रवाई हनुमंत विहार निवासी पीड़ित की शिकायत पर की।

विज्ञापन
Kanpur Bribe taken online for birth certificate victim complained to  municipal commissioner service terminate
नगर निगम में शिकायत करने पहुंचे जन्म प्रमाण पत्र को लेकर आशुतोष द्विवेदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम के कर्मचारी विकास सिंह ने ऑनलाइन 1,500 रुपये घूस ली। सात महीने बीतने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनवाया। नगर निगम आने पर बार-बार टरकाता है। यह शिकायत बुधवार को हनुमंत विहार निवासी आशुतोष द्विवेदी ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से की। शुरुआती जांच के बाद आउटसोर्सिंग कर्मचारी विकास सिंह को कार्यमुक्त कर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन

आशुतोष ने बताया कि पिछले साल 13 जुलाई को वह अपनी बेटी ओयसी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय स्थित जन्म-मृत्यु कार्यालय आए थे। वहां खुद को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताने वाले विकास सिंह ने जल्द प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

हाजिरी लगाकर चला जाता था कंप्यूटर ऑपरेटर
इस कार्य के लिए उसने उनसे ऑनलाइन 1500 रुपये घूस भी ली। इसके बावजूद प्रमाणपत्र नहीं बनवाया बल्कि हफ्ते-10 दिन में प्रमाणपत्र देने की बात कहकर टरकाता रहा। वह डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से इस विभाग में कार्यरत रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग में में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सिंह हाजिरी लगाकर चला जाता था।

दूसरा कर्मी भेजने के लिए पत्र लिखा
उसे कई बार चेतावनी दी गई पर सुधार नहीं हुआ। उनके खिलाफ जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर घूस लेने की भी शिकायत मिली। इस वजह से उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाली ठेकेदार कंपनी जेटीएन से उसके स्थान पर दूसरा कर्मी भेजने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed