{"_id":"66cc168f4bb60b6f020433ff","slug":"kanpur-bribe-money-was-distributed-among-some-officers-and-clerks-in-the-municipal-corporation-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर नगर निगम में अफसरों और बाबुओं में बंटता था घूसखोरी का पैसा, अपर नगर आयुक्त के पीए का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कानपुर नगर निगम में अफसरों और बाबुओं में बंटता था घूसखोरी का पैसा, अपर नगर आयुक्त के पीए का बड़ा खुलासा
Mon, 26 Aug 2024 11:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:28 AM IST
सार
Kanpur News: बेलदार के बेटे की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर कार्यालय से अपर नगर आयुक्त के पीए को घूस लेते पकड़ा था। आरोपी ने पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में राजेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर नगर आयुक्त (प्रथम) कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़े गए पीए राजेश यादव ने विजिलेंस अफसरों को पूछताछ में कुछ अफसरों, कर्मियों के नाम बताए हैं, जिन्हें घूस के रुपयों में हिस्सा मिलता था। उधर, नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम में भी राजेश यादव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। 27 अगस्त को कार्यालय खुलने पर उसे निलंबित किया जाना लगभग तय बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें, विजिलेंस के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव की टीम ने 24 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय स्थित अपर नगर आयुक्त (प्रथम) मोहम्मद आवेश खान के कार्यालय से उनके पीए राजेश यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तलाशी लेने पर उसकी जेब से 26 हजार रुपये भी बरामद हुए थे। रविवार को राजेश यादव को लखनऊ स्थित पीसी एक्ट कोर्ट नंबर - 8 में पेश किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जेल भेजे जाने से पहले हुई पूछताछ में राजेश ने कई साल से सुविधा शुल्क के नाम पर घूस लेने और इसका हिस्सा कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों में बटने, मौजूदा समय में भी एक अधिकारी और एक बाबू में यह रकम बटने का दावा किया।