फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brahmins roar in defiance, pledge to elect one of their own in the upcoming elections

Kanpur: ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, आगामी चुनाव में अपने बीच के शख्स को जिताने का लिया संकल्प

Sun, 04 Jan 2026 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Jan 2026 08:21 PM IST
सार

लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की तरह कल्याणपुर में ब्राह्मणों ने गोपनीय मीटिंग की। जिसमें दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
Kanpur: Brahmins roar in defiance, pledge to elect one of their own in the upcoming elections
ब्राह्मण समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की तर्ज पर कल्याणपुर में ब्राह्मण समाज के संभ्रांत लोगों और व्यापारियों ने डीपीएस स्कूल के पास गोपनीय मीटिंग की। इसमें दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने एक सुर में आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी मजबूत करने की हुंकार भरी। आगामी चुनाव में अपने बीच के किसी शख्स को जिताने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की चर्चा पूरे प्रदेश में चल रही है। उसी अंदाज में रविवार को कल्याणपुर में भी ब्राह्मण समाज के लोगों ने गोपनीय मीटिंग रखी। हालांकि राजनिक पंडितों ने इसे  चोखा बाटी आयोजन बताया। मीटिंग के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया गया। मीटिंग में वरिष्ठ लोगों ने अपने लोगों को आर्थिक मदद करने और आगामी चुनाव में अपने किसी भाई को दावेदार बनाकर उसकी जीत सुनिश्चित करवाने का संकल्प दिलाया। वरिष्ठजनों ने सभी से एकजुट होने की अपील की। बोले कि समाज के लोग हर तरह से संपन्न हैं। इसके बाद भी राजनीतिक पार्टियां अनदेखी कर रही है। हर जाति समुदाय के लोग अपने हक के लिए दावेदारी कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मण समाज को अनदेखा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बातों ही बातों में कल्याणपुर में बदलाव का इशारा किया। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, व्यापारी, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सदस्य, प्रधान, पूर्व प्रधान पार्षद हुए शामिल होकर अपने विचार रखे। मीटिंग विमलेश मिश्रा के घर आयोजित हुई। इस मौके पर निर्मल तिवारी, विपिन मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, सुशील दुबे (एडवोकेट), जयप्रकाश द्विवेदी, राघवेंद्र त्रिपाठी, अनुपम दीक्षित, उपेंद्र त्रिवेदी, ललित मिश्रा, विनीत शुक्ला, राजन बाजपेई, कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed