फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of woman found hanging

कानपुर: फंदे से लटका मिला महिला का शव, फर्श पर नशे में धुत पड़ा था पड़ोसी दुकानदार

Mon, 01 Nov 2021 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

कानपुर में महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Kanpur: Body of woman found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता में शनिवार देर शाम एक पैर से दिव्यांग महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। उसी कमरे में पड़ोसी दुकानदार (ज्वैलर) भी नशे की हालत में औंधे मुंह पड़ा मिला। घर पहुंची बेटी ने कमरे की स्थिति देख पिता को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति ने दुकानदार पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। दुकानदार को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। योगेंद्र विहार खाड़ेपुर निवासी मंजू उर्फ पप्पी (36) की अर्रा चौकी के पास सिलाई की दुकान है।
विज्ञापन


पति अरविंद विश्वकर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो बच्चे बेटी शिवानी व बेटा पिंकू हैं। पति के अनुसार शनिवार को वह काम पर गए थे। बेटी छोटे भाई के साथ मामा के घर गई हुई थी। शाम को शिवानी भाई को लेकर घर लौटी तो मेन गेट खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खोल कर कमरे के अंदर पहुंची तो मां का शव पंखे के कुंडे से बंधे फंदे से लटका देख चीख पड़ी। उसी कमरे में एक युवक नशे की हालत में पड़ा था। बेटी की सूचना पर अरविंद भी मौके पर पहुंचे तो मालूम हुआ कि मंजू की दुकान के पास ही स्थित गौरव ज्वैलर्स का मालिक गौरव ही फर्श पर नशे में पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed