{"_id":"6a5899bd56bad1a5190bdfe6","slug":"kanpur-body-of-a-young-man-found-near-diggi-railway-colony-driver-had-gone-out-to-relieve-himself-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डिग्गी रेलवे कॉलोनी के पास मिला युवक का शव, शौच के लिए निकला था चालक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डिग्गी रेलवे कॉलोनी के पास मिला युवक का शव, शौच के लिए निकला था चालक, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Jul 2026 02:20 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:20 PM IST
सार
Kanpur News: बाबूपुरवा स्थित डिग्गी रेलवे कॉलोनी में साईंपुरवा निवासी लोडर चालक साहिल का शव मिला है। सुबह शौच के लिए निकले साहिल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने एक इलाकाई युवक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डिग्गी रेलवे कॉलोनी के पास तालाब के समीप शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान साईंपुरवा निवासी साहिल के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, साहिल आज सुबह करीब नौ बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। इसी बीच सूचना मिली कि डिग्गी तालाब के पास उसका शव पड़ा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों ने इलाके के ही एक युवक पर हत्या की साजिश रचने और घटना को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।