फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bodies of two missing children found floating in a pond

Kanpur: लापता दो बच्चों का शव पोखर में उतराता मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 19 Jul 2024 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 19 Jul 2024 12:09 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर के ऐमा उधौ निवादा गांव में बुधवार को दो बच्चे साइकिल चलाने के लिए घर से निकले थे। गुरुवार को दोनों के शव पोखर में उतराते मिले।

विज्ञापन
Kanpur: Bodies of two missing children found floating in a pond
बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्हौर के ऐमा उधौ निवादा गांव में बुधवार को साइकिल चलाने घर से निकले दो बालक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी शाम तक दोनों का कुछ पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को दोपहर बाद दोनों के शव गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेतों के बीच पोखर में उतराता मिला। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बच्चों के परिजन व कई गांवों के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आशंका जताई जा रही है कि पोखर में नहाते समय डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि ऐमा उधौ निवादा गांव निवासी किसान सुरेश पाल का पुत्र निखिल उर्फ यीशू पाल (8) बुधवार को पड़ोस के अनुज पाल के पुत्र अनुराग पाल (9) के साथ घर से साइकिल चलाने के लिए निकला था। शाम लगभग छह बजे तक दोनों बच्चे शाह निवादा रोड पर साइकिल चलाते देखे गए। इसके बाद दोनों लापता हो गए। देररात तक दोनों बच्चों का पता न चलने पर सुरेश व अनुज पाल ने पूरा पुलिस चौकी में फोटो व तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार दोपहर बाद खेतों में मवेशी चराने पहुंचे ग्रामीणों ने खेतों के बीच एक पोखर में दो साइकिलें व पास ही कपड़े व चप्पल पड़ी देखी। तभी दोनों बच्चों के शव तालाब में उतराते दिखे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चों के नहाते समय डूबने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

रोजाना साइकिल चलाने जाते थे दोनों बालक
ऐमा उधौ निवादा गांव निवासी निखिल व अनुराग कई महीने से रोजाना घर से साइकिल लेकर पूरे गांव और आसपास इलाकों में चलाने जाते थे। बुधवार को भी दोनों ने पहले साइकिल से गांव का एक चक्कर लगाया, फिर खेतों की ओर मुड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए।

मुंह में मिले खून के निशान, अनहोनी की आशंका
पोखर में डूबे निखिल व अनुराग के शव की त्वचा काली पड़ी चुकी थी। डूबने के कारण चेहरे, पांव, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में सूजन थी। दोनों बच्चों के मुंह में खून के निशान भी दिखाई दिए, जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं।

निखिल पाल था परिवार का इकलौता चिराग
ऐमा उधौ निवादा गांव निवासी सुरेश पाल का आछ वर्षीय पुत्र यशू उर्फ निखिल पाल घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद मां प्रीती निशा और दो बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं, अनुराग के पिता अनुज पाल, मां निशा और बड़े भाई शिवा का भी घटना के बाद हाल बेहाल रहा।

सभी जगह तलाशा, पोखर की ओर नहीं गए
बुधवार को निखिल और अनुराग के लापता होने पर सुरेश पाल और अनुज पाल सहित गांव के कई लोग ने शाह निवादा, उधौ निवादा, रेलवे क्रॉसिंग सहित उत्तरीपुरा और शिवराजपुर सहित सभी देवी मंदिरों, बाजारों, दुकानों पर खोजबीन की, लेकिन किसी ने भी गांव से मात्र 500 मीटर दूर स्थित पोखर पर तलाश नहीं की। ग्रामीणों के मुताबिक यहां पहुंचने का कोई सीधा रास्ता भी नहीं है, लेकिन होनी थी घटना, इसलिए बच्चे यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed