फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Boat Club, Boat Club located at Ganga Barrage will start sailing and water sports trials today

Kanpur Boat Club: बोट क्लब पर शुरू हुआ नौकायन का परीक्षण, गंगा आरती और मार्च पास्ट ने किया आकर्षित

Sat, 25 Jun 2022 06:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

कानपुर गंगा बैराज पर शनिवार से बोट क्लब का ट्रायल शुरू हो गया। यहां नौकायन और जल क्रीडाओं का परीक्षण किया गया। बता दें कि बोट क्लब में जलक्रीड़ा का रोमांच तो मिलेगा ही, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur Boat Club, Boat Club located at Ganga Barrage will start sailing and water sports trials today
स्पोर्टस नावों का प्रदर्शन करते नाविक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज स्थित बोट क्लब पर शनिवार शाम चार बजे से रंगीन रोशनी के बीच गंगा की लहरों पर नया रोमांच देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न प्रदेश से आए 56 खिलाड़ी और प्रशिक्षक यहां पर होने वाले नौकायन व जल क्रीडाओं का परीक्षण किया। इससे यह पता चल सके कि बैराज पर गंगा में जल क्रीडाओं को शुरू करने के लिए और क्या-क्या सुरक्षा व्यवस्थाएं जरूरी हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि शाम को चार बजे कार्यक्रम की शुरुआत गंगा आरती और पूजन से हुई। राष्ट्रगान के बाद पीएसी बैंड की धुन पर नौकाओं को गंगा में उतारा गया। 20 विदेशी नौकाओं के साथ छह राफ्ट और झंडों से सजी 15 देशी नावों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर शहर के उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, कारोबारी व इंजीनियर्स, जनप्रतिनिधि सहित 150 विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। दो दौर के ट्रायल के बाद इस रोमांचकारी खेल आनंद लेने के लिए शहरवासियों को भी प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। इसकाउद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया।

विज्ञापन

मंडलायुक्त डा. राजशेखर के दिशा निर्देशन में हो रहे इस कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए शुक्रवार को इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। मंडलायुक्त के अनुसार महानगर में पहली बार इस तरह के आयोजन के लिए ओलंपिक और अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेल संस्थाओं से जुड़े लोगों की मदद ली गई है। बैठक जिलाधिकारी विशाख जी, केडीए वीसी अरविंद सिंह, नगर आयुक्त शिव शरणप्पा व बोट क्लब सचिव नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन

रोमांच के यह होंगे पल
  • विशेषज्ञ खिलाड़ियों की तरफ से राफ्ट बोट का मार्च पास्ट
  • ड्रैगन बोट व मोटर बोट से पर्यटक राइड का प्रदर्शन
  • वाटर स्कीइंग,मोटर बोट में कयाक बोट को रस्सी से बांधकर रेस लगाना
विज्ञापन

यह भी जानें
15 दिन बाद फिर से विशेषज्ञ इसी तरह का करेंगे परीक्षण। परीक्षण में बताएंगे कि यहां पर क्या खामियां हैं, जिसे ठीक कर व्यवस्था और बेहतर कर सकते हैं। यही नहीं, बोट क्लब में आगे चलकर सदस्य बनाए जाएंगे, जिससे यहां पर होने वाली व्यवस्थाओं को क्लब के माध्यम से ठीक किया जा सके। शुरुआत में कुछ घंटे या दिन के हिसाब से यह लोगों के लिए फ्री भी किया जाएगा, लेकिन बाद में शुल्क लगेगा।

बोट क्लब लोगो का विमोचन
बोट क्लब पर नौकायन परीक्षण की शुरुआत से पहले शुक्रवार को मंडलायुक्त और अन्य अधिकारियों के बीच बोट क्लब लोगो वाटर स्पोर्टस रिवर लाइफ एंड द नेचर का विमोचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed