{"_id":"69a07fe8c19f48e21b037553","slug":"kanpur-bmw-and-fortuner-collided-at-100-km-h-airbags-deployed-passengers-survived-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सौ की रफ्तार से टकराई बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर, एयरबैग खुला, बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सौ की रफ्तार से टकराई बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर, एयरबैग खुला, बचे सवार
Thu, 26 Feb 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
लैंबोर्गिनी कार हादसे को अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि बुधवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए और छिटक कर विपरीत दिशा की ओर चली गईं। हादसे में दोनों कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक समेत अन्य सवार बाल बाल बचे। घटना के बाद कोहना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष एक दूसरे की कार सही कराने का समझौता कर मौके से चले गए।
वीआईपी रोड पर डॉल्फिन चौराहे के नजदीक बुधवार रात करीब ढाई बजे बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर कार टकरा गईं। दोनों कार की रफ्तार 100 से आसपास बताई जा रही थी। टक्कर लगते ही तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। यह हादसा दुर्घटनाग्रस्त हुई लैंबोर्गिनी कार से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुआ। दोनों कार के सभी एयरबैग खुल गए थे। कार सवार बाहर निकले। कुछ देर तक उनके बीच बातचीत हुई। इस बीच कोहना पुलिस भी आ गई।

बीएमडब्ल्यू चुन्नीगंज के केमिकल कारोबारी और फॉर्च्यूनर कन्नौज के कोल्ड स्टोरेज संचालक पर पंजीकृत है। कोहना थानाध्यक्ष प्रतीक सिंह ने बताया कि कार में सवार एक दूसरे को जानते थे। दोनाें के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई थी। आपस में बातचीत कर रवाना हो गए। कार में महिलाएं भी सवार थीं।