फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BMW and Baleno collide on Ganga Barrage-Mandhana Highway; six injured

Kanpur: गंगा बैराज-मंधना हाईवे पर बीएमडब्ल्यू और बलेनो की टक्कर, छह लोग घायल

Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: BMW and Baleno collide on Ganga Barrage-Mandhana Highway; six injured
हादसे का शिकार हुई कार - फोटो : अमर उजाला

नवाबगंज थानाक्षेत्र में गंगाबैराज-मंधना हाईवे पर एनआरआई सिटी के पास मंगलवार दोपहर एक ही लेन पर आमने-सामने बीएमडब्ल्यू और बलेनो कार में टक्कर हो गई। इस दौरान चपेट में एक स्कूटी सवार आ गया। हादसे में तीनों वाहनों में सवार षार्षद समेत छह लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


नवाबगंज निवासी पार्षद राजकिशोर ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बलेनो कार से सुनील कुमार उनकी पत्नी सुनीता, बेटे हर्ष के साथ गंगाबैराज मार्ग से मंधना की ओर जा रहे थे। तभी बनियापुरवा मोड़ के पास शव रखकर लगाए गए जाम के दौरान चल रहे हंगामे को लेकर वह भीड़ को देखकर उसी लेन से मुड़कर आगे बढ़ने लगे। तभी उसी लेन पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू चालक मनीष गुप्ता से उनकी कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

 

इस दौरान किनारे चल रहे स्कूटी सवार जितेंद्र चपेट में आ गए। हादसे में वाहन सवार छह लोगों को चोटें आ गईं। हादसा देख दौ़ड़े लोगों ने घायलों को ुबाहर निकाला। इसके बाद कार चालक एक दूसरे पर गलत तरीके से वाहन चलाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed