{"_id":"6a8570ef3416b981c4056afc","slug":"kanpur-bjp-state-general-secretary-accorded-a-grand-welcome-party-workers-thronged-the-jajmau-check-post-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाजपा प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत, जाजमऊ चेकपोस्ट पर उमड़े कार्यकर्ता, गंगा पुल पर लगा भारी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाजपा प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत, जाजमऊ चेकपोस्ट पर उमड़े कार्यकर्ता, गंगा पुल पर लगा भारी जाम
Wed, 19 Aug 2026 02:31 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:31 PM IST
सार
Kanpur News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी के प्रथम कानपुर आगमन पर बुधवार को जाजमऊ चेकपोस्ट और रामादेवी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
1. कानपुर में भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का जोरदार स्वागत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी के कानपुर में प्रथम आगमन पर बुधवार को जाजमऊ चेकपोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शंकर लाल लोधी को फूल माला डालकर नारेबाजी की। इस दौरान जाजमऊ चेकपोस्ट पर गाड़ियों का काफिला आने से पूरा गंगापुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस जाजमऊ चेक पोस्ट पर धीरे-धीरे कर वाहनों को पास दिलाने में जुटी हुई है। लेकिन जाम शुक्लागंज से भी पीछे से होने से वाहनों की रफ्तार आगे बढ़ नहीं पा रही है। जाजमऊ और रामादेवी चौराहे में स्वागत के बाद वह नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के लिए निकल गए। इस दौरान पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव, पूनम द्विवेदी व शशांक मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन