{"_id":"667af84efca3cf7d0505efc2","slug":"kanpur-bjp-leader-furious-over-removal-of-hooter-tries-to-snatch-mobile-from-police-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हूटर उतारने पर भड़के भाजपा नेता, पुलिस से मोबाइल छीनने का प्रयास, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हूटर उतारने पर भड़के भाजपा नेता, पुलिस से मोबाइल छीनने का प्रयास, वीडियो वायरल
Tue, 25 Jun 2024 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:37 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में हूटर उतारने पर भाजपा नेता पुलिस पर भड़क गए। उन्होंने पुलिस से मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में दीप टॉकीज तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान हूटर उतारने पर भाजपा नेता ने गोविंदनगर पुलिस से अभद्रता की। मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें भाजपा नेता एक युवक के साथ पुलिस से गाली गलौज व अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोमवार शाम गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम दीप तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर काली फिल्म व हूटर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। इसमें भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी और एक युवक था। हूटर उतारने पर जिला उपाध्यक्ष पुलिस पर भड़क पड़े। बोले, आदेश है तो गाड़ी सीज करिए। दिमाग खराब है न, गाड़ी सीज करो अभी 100 गाड़ियां और बुलवा रहा हूं। आज तुमको समझ में आएगा। कहा कि झंडा देखकर तुम लोगों को एलर्जी हो रही है। तुम लोग केवल समाजवादियों के लिए काम कर रहे हो।

Trending Videos
पुलिस के वीडियो बनाने पर भाजपा नेता का भतीजा मोबाइल की ओर लपकते हुए बोला कि रिकॉर्ड कर रहे हो, दिखाओ जरा मोबाइल। मामला गर्म होने पर गोविंदनगर इंस्पेक्टर ने हस्तक्षेप किया। भाजपा नेता ने कहा कि तुम अखिलेश को लाने का काम कर रहे हो न ले आओ अखिलेश को। इसके बाद भाजपा नेता ने पुलिसकर्मी संग गालीगलौज भी की। मामले में डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि भाजपा नेता बिना हूटर उतरवाए कैसे चले गए, इस बात की जांच की जा रही है। प्रकरण से जुड़े वीडियो चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, सपा ने एक्स पर पोस्ट किया कि पुलिस के साथ अभद्रता, गालीगलौज कर रहा ये भाजपा नेता कौन है, योगी जी बताएं। क्या योगी जी ने इस भाजपा नेता को इतनी शक्ति दी है कि वो पुलिस को गालियां दे। हिम्मत हो तो इस गालीबाज भाजपाई के घर पर बुलडोजर चलाइए।