फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BJP leader exposes poor quality of road construction alleges substandard work on asphalt road

कानपुर: भाजपा नेता ने खोली सड़क निर्माण की पोल, डामर सड़क में घटिया काम का आरोप, जेई और ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Fri, 30 Oct 2026 12:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 30 Oct 2026 12:05 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर खुद सत्ताधारी दल के पदाधिकारी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डोमनपुर के भाजपा सेक्टर अध्यक्ष निहाल सिंह ने पुरवामीर से महोली गांव तक बनी करीब 1600 मीटर लंबी डामर सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur BJP leader exposes poor quality of road construction alleges substandard work on asphalt road
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भाजपा के पदाधिकारी ने सवाल उठाए हैं। डोमनपुर के भाजपा सेक्टर अध्यक्ष निहाल सिंह ने पुरवामीर से महोली गांव तक बनी करीब 1600 मीटर लंबी डामर सड़क में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन



विज्ञापन



निहाल सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और गुणवत्ता से समझौता हुआ। उन्होंने जेई, ठेकेदार और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत का आरोप भी लगाया। दो दिन पहले निहाल सिंह ने डोमनपुर गांव में बन रही इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए थे। भाजपा के ही पदाधिकारी की ओर से अपनी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जाने से मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि, सड़क निर्माण में अनियमितताओं और मिलीभगत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed