{"_id":"6ab55d6bf276485c240309a6","slug":"kanpur-bjp-and-congress-face-off-in-bithoor-nagar-panchayat-chairperson-by-election-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस सामने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस सामने सामने
Thu, 24 Sep 2026 10:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:58 PM IST
सार
कांग्रेस से प्रदीप द्विवेदी और भाजपा से समरेंद्र सिंह राना मैदान में हैं। सपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। सात ने दाखिल पर्चे किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने प्रदीप द्विवेदी को पार्टी का प्रत्याशी बनाते हुए सिंबल दिया। इसके बाद प्रदीप द्विवेदी ने बिठूर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक संतोष दुबे रहे।
विज्ञापन
भाजपा ने पहले ही बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बड़े भाई समरेंद्र सिंह राना को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने नामांकन के पहले दिन पर्चा दाखिल किया था और गुरुवार को भी नामांकन कराया। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है और न ही किसी अन्य उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। नामांकन के अंतिम दिन तक कुल सात उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इनमें भाजपा से समरेंद्र सिंह राना और उनकी पत्नी सीमा सिंह, कांग्रेस से प्रदीप द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु और उनकी मां सरोज द्विवेदी, प्रदीप दिवाकर तथा हर्ष द्विवेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदीप द्विवेदी पिछले चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र सिंह की मां दिवंगत निर्मला सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। अंजू तिवारी नामांकन के लिए पहुंचीं लेकिन शपथ पत्र समय से न आने के कारण उनका पर्चा दाखिल नहीं हो सका। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी। 28 सितंबर को नाम वापसी और 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन