फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur becomes badminton champion thanks to the city's players.

Kanpur News: शहर के खिलाड़ियों के दम पर कानपुर बना बैडमिंटन चैंपियन

Sun, 27 Sep 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Kanpur becomes badminton champion thanks to the city's players.
स्वर्ण पदक जीतने वाले आरुष और आरीज।  - फोटो : संगठन
कानपुर। बरेली में 70वीं राज्य विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बैडमिंटन का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में कानपुर ने मेजबान बरेली को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


शहर की टीम में आयुष कुमार और मोहम्मद आरिज शामिल रहे। खास बात यह रही कि कानपुर की टीम ने फाइनल तक के सफर में एक भी सेट नहीं गंवाया। सेमीफाइनल में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


आयुष कुमार और मोहम्मद आरिज ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। आयुष कुमार ग्रीनपार्क में नियमित अभ्यास करते हैं। वह इससे पहले भी कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके पिता रामकुमार फुटबॉल कोच हैं, जबकि चाचा किशनलाल ग्रीनपार्क में विद्युत संबंधी कार्य देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed