Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Became a cybercrime player while playing on the field made property worth lakhs in three years

UP: मैदान में खेलते-खेलते बने साइबर क्राइम के खिलाड़ी, तीन साल में बना डाली लाखों की संपत्ति, पढ़ें मामला

Fri, 31 Oct 2025 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Oct 2025 02:49 PM IST
सार

Kanpur News: ठगी के आरोपी विवेक शर्मा ने ठगी की रकम से 1 लाख 23 हजार का बैट और महंगी किट खरीदकर आईपीएल सीजन की तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं, उसके साथी अनुज तोमर ने मोहाली में 30 हजार किराए का फ्लैट लिया था। पुलिस को चकमा देने के लिए वे पंजाब के सामान की बुकिंग दिल्ली में लेते थे।

विज्ञापन
Kanpur Became a cybercrime player while playing on the field made property worth lakhs in three years
दिल्ली का क्रिकेटर विवेक शर्मा और चंडीगढ़ का रेसलर अनुज तोमर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक ठगी का आरोपी विवेक शर्मा शानदार विकेट कीपर और बल्लेबाज है। उसने ठगी की रकम से क्रिकेट की महंगी किटें और स्पोर्ट्स शूज खरीदे थे। एक लाख 23 हजार रुपये का बैट खरीदा था। उसी से आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारी कर रहा था। विवेक की तरह अनुज तोमर को भी महंगे जूते खरीदने, घूमने और खाने की पीने का शौक है। उसने मोहाली में 30 हजार रुपये में किराये पर फ्लैट लिया था। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने जब उसके फ्लैट में दबिश दी तो उन्हें वहां पर महंगा म्यूजिक सिस्टम, एसी, बिग स्क्रीन और अन्य सामान नजर आए थे। यह सामान ठगी की रकम से हासिल करने की आशंका है।

विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब के लिए मंगाए सामान की बुकिंग लेते थे दिल्ली में
विवेक शर्मा और अनुज तोमर अधिकतर सामान ऑनलाइन मंगवाते थे। पुलिस पकड़ से बचने के लिए पंजाब के लिए मंगवाए सामान की बुकिंग दिल्ली में ही ले लेते थे। बाद में सामान को लोडर या अन्य साधनों से पंजाब के मोहाली या चंडीगढ़ के लिए भेजा जाता था। ऑनलाइन के सामान मंगवाने में अक्सर पते भी बदल दिया करते थे। कई इलेक्ट्रानिक सामान रिश्तेदाराें और दोस्तों के घर पर मंगवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूमना-फिरना, पार्टी करने का रहा शौक
साइबर सेल के प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि विवेक शर्मा के पिता अग्निशमन सिलिंडर की रिफिलिंग का कार्य करते हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। अनुज तोमर के पिता बागपत में किसान हैं। विवेक शर्मा और अनुज तोमर को घूमना-फिरना, पार्टी करने का शौक है। दोनों महंगी गाड़ियों को बुकिंग कराकर शिमला, मनाली, जम्मू समेत देश के अन्य हिस्सों में घूमा करते थे। थार कार विवेक शर्मा के पिता के नाम पर है लेकिन उसको खरीदने में अनुज ने रुपये लगाए थे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ और मोहाली की पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली के क्रिकेटर और पंजाब के खिलाड़ी के ठगी के 35 मामलों में नाम सामने आने पर चंडीगढ़ और मोहाली की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। उन्होंने कमिश्नरी पुलिस की साइबर सेल के साथ मिलकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसकी वजह से जांच जारी है। दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड की तलाश भी चल रही है।

कोविड संक्रमण में सिंगापुर में छूट गई थी नौकरी
डीसीपी क्राइम के मुताबिक, दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। अनुज मूलरूप से बागपत का रहने वाला है लेकिन दिल्ली में पढ़ाई करता था। दोनों सिंगापुर में नौकरी कर रहे थे। कोविड-19 संक्रमण के दौरान दोनों की नौकरी चली गई जिसके बाद दोनों भारत लौट आए। अनुज की एनसीआर में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लग गई जबकि विवेक ने अपना भविष्य बनाने के लिए क्रिकेट में प्रयास जारी रखा। वह पहले भी दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेला करता था। इस दौरान उसके ऊपर कर्जा होता चला गया। विवेक के घर में एक अन्य युवक किराये पर रहता था। विवेक ने बताया कि उस युवक ने उसकी कई बार पैसे देकर मदद की थी। कर्जा उतारने के लिए ठगी की प्लानिंग समझाई। अनुज बागपत में स्टेट लेवल की रेसलिंग में हिस्सा लेता था। पंजाब में भी कई प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुका है। दोनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

आईपीएल के लिए खरीदा 1.23 लाख का बैट
कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक ठगी का आरोपी विवेक शर्मा शानदार विकेट कीपर और बल्लेबाज है। उसने ठगी की रकम से क्रिकेट की महंगी किट और स्पोर्ट्स शूज खरीदे थे। एक लाख 23 हजार रुपये का बैट खरीदा था। उसी से आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारी कर रहा था। विवेक की तरह अनुज तोमर को भी महंगे जूते खरीदने, घूमने और खाने की पीने का शौक है। उसने मोहाली में 30 हजार रुपये में किराये पर फ्लैट लिया था। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने जब उसके फ्लैट में दबिश दी तो उन्हें वहां पर महंगा म्यूजिक सिस्टम, एसी, बिग स्क्रीन और अन्य सामान नजर आए थे। यह सामान ठगी की रकम से हासिल करने की आशंका है।

ये था पूरा मामला
आईपीएल की तैयारी कर रहे दिल्ली के क्रिकेटर विवेक शर्मा और पंजाब के रेसलर अनुज तोमर को क्राइम ब्रांच ने गुजैनी के सुनील कुमार खन्ना से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1,35,669 रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से थार कार, मोबाइल, लैपटॉप, क्रिकेट किट, महंगे बैट और कई लग्जरी वस्तुएं बरामद हुई हैं। विवेक बीटेक और अनुज तोमर एमबीए किए हैं। दोनों कोविड संक्रमण से पहले सिंगापुर में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे। आरोपियाें ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर 35 लोगों से ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed