{"_id":"646e1239bf7c778874090b35","slug":"kanpur-b-tech-students-form-vehicle-thieves-gang-three-arrested-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बीटेक छात्रों ने बनाया वाहन चोर गिरोह, चुराई गई वैन व दो बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बीटेक छात्रों ने बनाया वाहन चोर गिरोह, चुराई गई वैन व दो बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
Wed, 24 May 2023 07:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 May 2023 07:11 PM IST
सार
कानपुर में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चोरी के तीन वाहनों के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नजीराबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को बीटेक छात्रों द्वारा बनाए गए वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को चोरी के तीन वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। इनका एक साथी फरार हो गया। नजीराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वैन को रोका। वैन सवार कोहना रानी घाट निवासी सत्यम कुमार (20), फजलगंज, गड़रियनपुरवा निवासी अमन गौतम (22) व नवाबगंज ब्रह्मपुरी निवासी अमित वर्मा (28) से वाहन के कागज मांगे, जो वे नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला उन्होंने यह वैन सात मई को बर्रा थाना क्षेत्र के दबौली से चुराई थी। उनके एक अन्य साथी नवाबगंज पहलवानपुरवा निवासी रोशन का भी पता चला, जो फरार हो गया। अभियुक्तों के पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद की गईं। पूछताछ में पता चला कि सत्यम बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है। वह वेबसाइट का भी काम करता है। वह खुद दो वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन प्रमोशन का काम करता है। अमन भी बीटेक का छात्र है और वह भी सत्यम के साथ मिलकर ऑनलाइन प्रमोशन का काम करता है। दोनों ने अमित के साथ मिलकर गैंग बनाया और वाहन चुराने लगे।
विज्ञापन
पान की गुमटी में हुई थी दोस्ती
अमित वर्मा एमलैंड गार्डन में स्थित फ्लैटों में साफ सफाई का काम करता था। वह अपार्टमेंट के बाहर स्थित पान मसाले की गुमटी पर अक्सर जाया करता था। इसी दौरान अमित की मुलाकात बीटेक के दोनों छात्रों से हुई। वहीं से तीनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन