{"_id":"6a68739cee329b63eb0f47e8","slug":"kanpur-auto-rickshaw-hits-scooter-injured-student-hospitalized-driver-taken-into-custody-by-police-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
Tue, 28 Jul 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:47 PM IST
सार
Kanpur News: यशोदा नगर बाईपास पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ-पैर में चोटें आ गईं। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस और नौबस्ता सीसी टीम ने घायलों को चंद्रभान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी ऑटो चालक को विराटनगर पुलिस चौकी बैठाया गया है।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर बाईपास पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें अनियंत्रित ऑटो चालक ने स्कूटी पर सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और नौबस्ता सीसी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी चंद्रभान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद छात्र सुरक्षित अपने घर वापस जा चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
चालक पुलिस हिरासत में
पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ऑटो चालक को विराटनगर पुलिस चौकी पर बैठाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। परिजनों की तहरीर का भी इंतजार है।