फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Auto driver looted five thousand from a student

Kanpur: परीक्षा देने आई छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर लूट, लात-घूंसों से मारा

Mon, 13 Feb 2023 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Feb 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Auto driver looted five thousand from a student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएससी जीडी की परीक्षा देने बिल्हौर से आई छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर ऑटो चालक ने लूटपाट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसे बुरी तरह लात-घूंसों से मारा भी। कल्याणपुर पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिल्हौर निवासी गंगाराम की पुत्री संध्या देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को परीक्षा देने के बाद शाम पांच बजे गुरुदेव के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठी थी तभी एक 40 वर्षीय व्यक्ति ऑटो से आया और पूछा कहां जाना है।

विज्ञापन


बताया कि कल्याणपुर में परीक्षा है, रहने के लिए किराये के कमरे की जरूरत है। वह कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कमरा दिलाने का झांसा देकर ऑटो में बैठा लिया। पीड़िता के अनुसार, चालक उसे रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान जगह ले गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए गर्दन पर चाकू रख दी।
विज्ञापन


शोर मचाने का प्रयास किया तो लात-घूंसों से मारा, इससे वह बेहोश हो गई। होश आने देखा तो पर्स से पांच हजार रुपये गायब थे। राहगीरों की मदद से कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकड़ीखेड़ा वाली गली बनी लुटेरों के लिए मुफीद
यूनिवर्सिटी के बगल से मकड़ीखेड़ा को जाने वाली गली लुटेरों के लिए मुफीद बन गई है। इसी सुनसान सड़क पर कुछ माह पहले मुंबई से कानपुर आईं कपड़ा व्यापारी दो महिलाओं को ऑटो चालक ने अपने साथी की मदद से लूट लिया था। वहीं, सुल्तानपुर से कानपुर परीक्षा देने आए विनय नाम के युवक को भी ऑटो चालक ने इसी गली में लाकर लूटा था। अब ऑटो चालक ने छात्रा को लूट का शिकार बनाया है। चार दिन पहले गुजरात से शादी में शामिल होने महाराजपुर जा रहे युवक के साथ भी ऑटो ड्राइवर ने लूट की थी। उन्नाव निवासी महिला के जेवर भी ई रिक्शा चालक लूट चुके हैं।

देर रात इन स्थानों पर खड़े होते है ऑटो चालक लुटेरे
- टाटमिल चौराहा
- गुरुदेव पैलेस के पास
- एलएलआर मेट्रो स्टेशन के नीचे
- नौबस्ता बाई पास
- मूर्तिवाला चौराहा श्याम नगर
- यशोदानगर बाई पास

गैंग को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। जल्द ही गैंग का खुलासा किया जाएगा। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed