Kanpur: परीक्षा देने आई छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर लूट, लात-घूंसों से मारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी जीडी की परीक्षा देने बिल्हौर से आई छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर ऑटो चालक ने लूटपाट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसे बुरी तरह लात-घूंसों से मारा भी। कल्याणपुर पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिल्हौर निवासी गंगाराम की पुत्री संध्या देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को परीक्षा देने के बाद शाम पांच बजे गुरुदेव के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठी थी तभी एक 40 वर्षीय व्यक्ति ऑटो से आया और पूछा कहां जाना है।
बताया कि कल्याणपुर में परीक्षा है, रहने के लिए किराये के कमरे की जरूरत है। वह कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कमरा दिलाने का झांसा देकर ऑटो में बैठा लिया। पीड़िता के अनुसार, चालक उसे रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान जगह ले गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए गर्दन पर चाकू रख दी।
शोर मचाने का प्रयास किया तो लात-घूंसों से मारा, इससे वह बेहोश हो गई। होश आने देखा तो पर्स से पांच हजार रुपये गायब थे। राहगीरों की मदद से कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है।
यूनिवर्सिटी के बगल से मकड़ीखेड़ा को जाने वाली गली लुटेरों के लिए मुफीद बन गई है। इसी सुनसान सड़क पर कुछ माह पहले मुंबई से कानपुर आईं कपड़ा व्यापारी दो महिलाओं को ऑटो चालक ने अपने साथी की मदद से लूट लिया था। वहीं, सुल्तानपुर से कानपुर परीक्षा देने आए विनय नाम के युवक को भी ऑटो चालक ने इसी गली में लाकर लूटा था। अब ऑटो चालक ने छात्रा को लूट का शिकार बनाया है। चार दिन पहले गुजरात से शादी में शामिल होने महाराजपुर जा रहे युवक के साथ भी ऑटो ड्राइवर ने लूट की थी। उन्नाव निवासी महिला के जेवर भी ई रिक्शा चालक लूट चुके हैं।
- टाटमिल चौराहा
- गुरुदेव पैलेस के पास
- एलएलआर मेट्रो स्टेशन के नीचे
- नौबस्ता बाई पास
- मूर्तिवाला चौराहा श्याम नगर
- यशोदानगर बाई पास
गैंग को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। जल्द ही गैंग का खुलासा किया जाएगा। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर