फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Attempt to rape student on pretext of showing magic teacher molested her sensitive parts report filed

Kanpur: जादू दिखाने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, शिक्षक ने नाजुक अंगों से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

Kanpur News: नौरंगा स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक ने जादू दिखाने के बहाने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Kanpur Attempt to rape student on pretext of showing magic teacher molested her sensitive parts report filed
घाटमपुर थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक ने जादू दिखाने के बहाने कक्षा तीन की छात्रा के दुष्कर्म का प्रयास किया। शिक्षक उसके नाजुक अंगों को छेड़ता रहा। किसी तरह शिक्षक के चंगुल से छूटी छात्रा ने स्कूल में ही पढ़ रही बड़ी बहन को पूरी बात बताई। बड़ी बहन से जब जानकारी प्रबंधन को हुई, तो शिक्षक को कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फतेहपुर जनपद के एक कस्बा निवासी व्यक्ति की दो बेटियां और एक बेटा नौरंगा स्थित कॉलेज में पढ़ते हैं। शुक्रवार को दो दिन पहले ही भर्ती किया गया शिक्षक आठ वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा को जादू दिखाने के बहाने अलग कमरे में ले गया। यहां वह उसके नाजुक अंगों से खेलता रहा। जब छात्रा रोने लगी, तो उसे जाने दिया।

विज्ञापन

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बाहर निकली छात्रा ने पूरी बात उसी कॉलेज में इंटरमीडिएट में पढ़ रही बड़ी बहन को बताई। बड़ी बहन ने मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की। इस पर आरोपी शिक्षक क्षेत्र के बीहूपुर निवासी राज कुशवाहा (19) को कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर छात्रा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed