फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: attack on Vigilance team

Kanpur: बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम पर हमला, 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Oct 2022 08:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Oct 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: attack on Vigilance team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई केस्को की विजिलेंस टीम पर बेकनगंज के बड़ा भैंसिया हाता के लोगों ने हमला कर दिया। केस्को के जेई विनोद कुमार के साथ मारपीट की गई। बेकनगंज पुलिस ने नबील अहमद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की कई है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक केस्को की विजिलेंस टीम द्वितीय के दरोगा जोर सिंह के नेतृत्व में टीम शनिवार सुबह पांच बजे हाते में घुस गई थी। वहां पर नबील अहमद के घर पर कनेक्शन के अलावा एक कटिया का तार जाते दिखा। इस पर उन्होंने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसका विरोध किया और उनका साथ इलाकाई लोगों ने दिया और जेई के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


वहीं, इलाकाई के उपभोक्ता गुड्डू और राजू ने बताया कि विजिलेंस टीम मोबाइल नंबर देकर परमट स्थित विजिलेंस के ऑफिस बुला रहे थे। इसमें विजिलेंस टीम के ड्राइवर के माध्यम से दरोगा ने मिलने के लिए बुलाया था। इस पर उपभोक्ताओं ने विरोध किया और कहा कि जहां कटिया मिली है, वहां कार्रवाई करें। बेकनगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक केस्को टीम की तहरीर पर मारपीट किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed