{"_id":"6332c95a7aaf504d0b2b5b0b","slug":"kanpur-attack-on-the-person-who-gave-statement-against-jai-in-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जय के खिलाफ ईडी में बयान देने वाले पर हमला, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जय के खिलाफ ईडी में बयान देने वाले पर हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 27 Sep 2022 03:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
जय बाजपेई और उसके पार्टनर के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) में बयान दर्ज कराने वाले गवाह पर सोमवार शाम को पनकी में हमला हुआ। आरोप है कि असलहों से लैस आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पनकी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिकरू कांड में ईडी की भी जांच जारी है। जयकांत बाजपेई के तीन चार पार्टनरों के भी नाम सामने आए थे। जिससे संबंधित अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने दस्तावेज सौंपेे थे। पांच सितंबर को पनकी निवासी संजय भदौरिया के बयान हुए थे। संजय ने बताया कि जय व उनके पार्टनर संबंधी जानकारी ईडी को उन्होंने दी थी।
विज्ञापन
संजय के मुताबिक सोमवार शाम करीब पौने सात बजे गीता पैलेस के पास वह एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे थे। तभी जय के तीन पार्टनर अपने साथियों संग आए और पीटना शुरू कर दिया। पिस्टल तानकर धमकी दी कि वह उसको जान से मार देंगे। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन