{"_id":"68110208cf59fe6c6b05a895","slug":"kanpur-arun-pathak-met-the-family-of-shubham-who-lost-his-life-in-the-terrorist-attack-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम के परिजनों से मिले अरुण पाठक, बोले- आतंकियों को मिलेगा कठोर दंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम के परिजनों से मिले अरुण पाठक, बोले- आतंकियों को मिलेगा कठोर दंड
Tue, 29 Apr 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:18 PM IST
सार
Kanpur News: एमएलसी अरुण पाठक शुभम द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर कहा कि आतंकियों को कठोर दंड मिलेगा।
विज्ञापन
शुभम के परिजनों से मिले अरुण पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमएलसी अरुण पाठक मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के हाथीपुर गांव स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शुभम के पिता संजय द्विवेदी, चाचा मनोज द्विवेदी, शैलेंद्र, चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि पूरा देश इस बर्बर घटना के विरोध में शुभम व इस हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार में देशवासियों को पूर्ण विश्वास है कि इस घटना में शामिल आतंकियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
बेटे को मिले शहीद का दर्जा
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम के आवास पर हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा राजू श्रीवास्तव भी पहुंची। उन्होंने शुभम को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार वालों से मिलकर इस घटना पर गहरा दुख जताया। इस दौरान शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि उनके बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। शिखा राजू श्रीवास्तव ने उन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तक परिवार वालों की इस मांग को पहुंचाने का भरोसा जताया।

बार एसोशिएशन ने सरकार से की मांग, शुभम को मिले शहीद का दर्जा
बार एसोशिएशन पदाधिकारियों ने मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपनी जान देने वाले शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिलाए जाने की केंद्र सरकार से मांग की। इस बीच एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने शुभम के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और परिजनों से मिलकर घटना पर शोक प्रकट किया। इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई, महामंत्री अमित सिंह एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।