{"_id":"637b49dcb3a6bb3fe8221f66","slug":"kanpur-another-accused-of-fraud-of-two-thousand-crores-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दो हजार करोड़ की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा था जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दो हजार करोड़ की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा था जाल
Mon, 21 Nov 2022 03:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
रुपये दोगुना करने का लालच देकर शास्त्री नगर निवासी फुटवियर कारोबारी लकी सिंह समेत देश के कई राज्यों में दो हजार करोड़ की ठगी करने के एक और आरोपी बंगलुरु के वेंकटेशपुरम निवासी शरीक उर रहमान मिर्जा को बजरिया पुलिस ने शनिवार को सरसैयाघाट के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
बंगलुरु की एंबीडेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश के नाम पर बंगलुरु के सैय्यद फरीद अहमद, बेटे आफाक, इनकी पत्नी नबीला मिर्जा, सैय्यद अम्मार व सैय्यद खीजर ने शास्त्री नगर निवासी लकी सिंह से तीन करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने पिछले साल नवंबर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बजरिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा काकादेव थाने में दर्ज है, लेकिन इसकी विवेचना बजरिया थाने से की जा रही है। शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन