फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Announcement of Lawyers Association... Work will stop in all courts from march 20

Kanpur: लॉयर्स एसोसिएशन का एलान- 20 से सभी अदालतों में ठप करेंगे काम, वकीलों का धरना जारी, निकाली अर्थी

Sat, 18 Mar 2023 12:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Mar 2023 12:41 PM IST
सार

लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री शरद शुक्ला ने बताया कि सोमवार से आंदोलन गति पकड़ेगा। कचहरी में न स्टांप बिकेगा और न ही टाइपिस्ट काम करेंगे। कचहरी का सारा कामकाज पूरी तरह से ठप करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: Announcement of Lawyers Association... Work will stop in all courts from march 20
अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र देते देहात एसोसिएशन के पदाधिकारी व जिला जज की अर्थी निकालते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जिला जज सहित कई न्यायिक अधिकारियों के व्यवहार से असंतुष्ट लॉयर्स एसोसिएशन ने सोमवार से संपूर्ण न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। अब तक आमसभा में हुए फैसले के तहत सिर्फ जिला जज की अदालत का बहिष्कार चल रहा था, लेकिन सोमवार से सभी अदालतों का कामकाज ठप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करने पर जिला जज के स्थानांतरण की मांग को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी जिला जज की अदालत में न्याय कार्य का बहिष्कार किया गया। अदालत के बाहर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला, हेमंत तिवारी व गायत्री मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। कानपुर देहात की एसोसिएशन से आए अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं के आंदोलन में शामिल रहने के लिए अपना एक सहमति पत्र भी पदाधिकारियों को सौंपा है।
विज्ञापन


वहीं अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार पासी, अवनीश कटियार समेत कई अधिवक्ताओं ने जिला जज की अर्थी तैयार कर उसे कचहरी परिसर में घुमाया। लॉयर्स एसोसिएशन ने आंदोलन को धार देने के लिए सोमवार से अनिश्चितकालीन न्यायिक बहिष्कार का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले के समाधान के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने वार्ता के लिए बुलाया है। जिस पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी और महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए लखनऊ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बिकेगा स्टांप, न ही काम करेंगे टाइपिस्ट
लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री शरद शुक्ला ने बताया कि सोमवार से आंदोलन गति पकड़ेगा। कचहरी में न स्टांप बिकेगा और न ही टाइपिस्ट काम करेंगे। कचहरी का सारा कामकाज पूरी तरह से ठप करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया जिला जज सहित कई न्यायिक अधिकारी अधिवक्ताओं पर टिप्पणियां कर अपमान करते हैं, न्यायिक अधिकारी समय से अदालतों में नहीं बैठते, अदालतों में अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, न्यायालय के कर्मचारी नियंत्रणहीन हैं, जमानतीय अपराधों में भी जमानत नहीं दी जाती। इन सभी मुद्दों को लेकर कार्यकारिणी ने सोमवार से सभी अदालतों का कामकाज ठप करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed