फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Angered by father scolding son commits suicide

Kanpur: पिता की डांट से नाराज बेटे ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम

Wed, 17 Apr 2024 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2024 10:15 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में पिता की डांट से नाराज बेटे ने मौत को गले लगा लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kanpur: Angered by father scolding son commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव इलाके में पिता की डांट से नाराज बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। नवीननगर निवासी अवधेश सोनकर का बेटा पौरुष (25) दोस्तों के साथ कर्रही में कोचिंग करने के लिए कह रहा था लेकिन काकादेव में अच्छी कोचिंग होने की बात कहकर पिता ने मना कर दिया था। सोमवार को पौरुष फिर से दोस्तों के साथ कर्रही स्थित कोचिंग में पढ़ने की जिद करने लगा।
विज्ञापन


इस पर पिता ने उसे डांट दिया। परिजनों के मुताबिक, गुस्से में आकर पौरुष ने पानी में जहर मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed