फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: An uncontrollable car collided with an e-rickshaw full of school children, one girl died, four injured

Kanpur: बेकाबू कार ने स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, चालक समेत चार घायल

Mon, 01 May 2023 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 11:39 AM IST
सार

कानपुर में सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार ने स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur: An uncontrollable car collided with an e-rickshaw full of school children, one girl died, four injured
मृतक बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के डॉल्फिन चौराहे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को साइड से टक्कर मार दी। जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिक्शा चालक और 3 बच्चे जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी मिल गई। जबकि 12 साल की बच्ची की जान चली गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। छात्रा परी के अनुसार मकड़ी खेड़ा निवासी रिक्शा अमित सिंह रोजाना मकड़ी खेड़ा के बच्चों को लेकर एनएलके स्कूल में छोड़ने के लिए जाता है। सोमवार को भी वह पांच बच्चों सात्विक, भाव्या, कर्तव्य, कल्पना और अंशुमान को लेकर एनएलके स्कूल जा रहा था। अंशुमान को एनएलके जूनियर स्कूल में छोड़ने के बाद जैसे ही वह ई-रिक्शा लेकर सीनियर स्कूल की तरफ बढ़ा नवाबगंज थाने की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा मौके पर ही पलट गया। ई-रिक्शा पर सवार चालक अमित समेत सभी बच्चे पलट गए।
विज्ञापन


इस दौरान ई-रिक्शा में बैठी छठी क्लास की 12 साल की बच्ची कल्पना गाड़ी के नीचे आ गई। हादसा होते ही लोग बचाने के लिए दौड़े तो कार सवार मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा चालक अमित में घायल बच्चों को तिलक नगर चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर मधुराज रेफर कर दिया गया। इस बीच कल्पना के पिता विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और मधुराज से सीधे रीजेंसी ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल सात्विक, भाव्या और कर्तव्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed