{"_id":"66cdf8bf8e648f72e805204f","slug":"kanpur-an-old-man-hurt-by-the-fall-of-his-purse-full-of-money-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रुपये से भरा पर्स गिरने से आहत वृद्ध ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रुपये से भरा पर्स गिरने से आहत वृद्ध ने फंदे से लटक कर दी जान
Tue, 27 Aug 2024 09:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर में सेन पश्चिम पारा न्यू आजादनगर चौकी क्षेत्र के सकरापुर गांव निवासी रामबिहारी (60) का शव मंगलवार शाम गांव के बाहर राजेंद्र पासवान के बगीचे में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटका देख परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। बेटे राजन ने बताया कि पिता दोपहर को घर के पास ताश के पत्ते खेल रहे थे, जहां उनका रुपये से भरी पर्स गिर गया।
विज्ञापन
वह घर लौटे और काफी देर तक दरवाजे पर बैठे रहे। इसके बाद वह अचानक गायब हो गए। बताया कि उसकी मां शिवदेवी छोटे भाई धीरेंद्र संग भिल्सी गांव स्थित ननिहाल में रहती हैं। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन