फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Allegations of Pressure in Land Deal, Sub-Inspector Accused of Abusing

Kanpur: दरोगा की दबंगई; जमीन विवाद में चौकी बुलाकर गाली-गलौज, 20 हजार की वसूली का आरोप

Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में जमीन के लेन-देन को लेकर पुलिस चौकी में बुलाकर दबाव बनाने और गाली-गलौज करने का आरोप सामने आया है।

विज्ञापन
Kanpur: Allegations of Pressure in Land Deal, Sub-Inspector Accused of Abusing
पीड़ित चंद्रभान गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कुलगांव पुलिस चौकी में तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं। छतमरा गांव निवासी पीड़ित चंद्रभान गुप्ता का आरोप है कि जमीन के लेन-देन के विवाद में पुलिस चौकी बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज की गई, जबरन समझौता कराने का दबाव बनाया गया और 20 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। पीड़ित ने महाराजपुर थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरोगा पर भद्दी गालियां देने का आरोप

शिकायतकर्ता चंद्रभान गुप्ता के अनुसार, 16 अगस्त को उन्हें और उनके बच्चों को कुलगांव चौकी में बुलाया गया। वहां तैनात दरोगा धर्मपाल सिंह और एक अन्य अज्ञात दरोगा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि दरोगा ने कहा कि उन्हें इस काम के 20 हजार रुपये मिलने हैं। जब फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो गालियां देकर भगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, दरोगा ने कथित तौर पर विपक्षी पक्ष को सलाह दी कि 'कमिश्नर साहब को एप्लीकेशन दे दो, जांच तो हमारे पास ही आएगी।' पीड़ित का दावा है कि दरोगा विवादित जमीनों के लेन-देन में खुलकर वसूली करते हैं, जिसके पुख्ता सबूत और फोटो उनके पास मौजूद हैं।

विज्ञापन

आदर्श व्यापार मंडल पीड़ित के समर्थन में उतरा

मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित व्यापारी ने उनसे मदद की गुहार लगाई है। संपूर्ण व्यापारी संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मामले में दरोगा की दबंगई और भ्रष्टाचार की शिकायत जल्द ही उच्च अधिकारियों से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed