{"_id":"6a60fcb73770e53eec07732b","slug":"kanpur-allegations-of-assault-and-harassment-of-a-student-at-kendriya-vidyalaya-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केंद्रीय विद्यालय में छात्र से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप, पीड़ित की मां ने पत्र भेज की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केंद्रीय विद्यालय में छात्र से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप, पीड़ित की मां ने पत्र भेज की शिकायत
Wed, 22 Jul 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र के साथ लगातार मारपीट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने पुलिस कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नेशनल कमिशन फॉर शेड्यूल कास्ट, डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की है।
कमिश्नरी पुलिस के पूर्वी जोन क्षेत्र के रहने वाले छात्र की मां का आरोप है कि उनके बेटे को अप्रैल 2026 से लेकर जुलाई 2026 तक कई बार स्कूल परिसर और बाहर छात्र को कुछ छात्रों के समूह ने घेरकर पीटा। आरोप है कि एक बार छात्र को कक्षा से बुलाकर वॉशरूम ले जाया गया, जहां कई छात्रों ने मिलकर मारपीट की। घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। मां का आरोप है कि मामले की जानकारी कई बार स्कूल प्रशासन को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

केवल कुछ छात्रों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया, जबकि मुख्य आरोपियों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराई गई। छात्र के अभिभावकों ने कुछ शिक्षकों पर भी शह देने का आरोप लगाया है। शिकायत में स्कूल में अनुशासन व्यवस्था कमजोर होने का जिक्र किया है । अभिभावक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।