फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Allegation of fraud in selling plot, report on 19 including bank officials

कानपुर: प्लॉट बेचने में धोखाधड़ी का आरोप, बैंक अधिकारियों समेत 19 पर रिपोर्ट

Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कोतवाली स्थित एसबीआई बैंक के तत्कालीन जीडीएम अभिजीत भट्टाचार्य, डीजीएम दिव्यांशु रंजन, एजीएम संजय शर्मा, बैंक के आस्ति प्रबंधन शाखा के मुख्य प्रबंधक संजय कालरा, प्रबंधक बृजेंद्र कुमार, प्रबंधक अनुपम सक्सेना समेत 19 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Kanpur: Allegation of fraud in selling plot, report on 19 including bank officials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के पटकापुर में प्लॉट नीलाम करने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर एसबीआई बैंक के छह अधिकारियों समेत 19 के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस निवासी नरेंद्र सिंह के अनुसार पटकापुर निवासी उनके परिचित संजीव अरोड़ा ने वर्ष 2009 में प्लॉट दिखाया।
विज्ञापन


बताया बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण उसे नीलाम किया जा रहा है। इसके बाद कोतवाली स्थित एसबीआई शाखा ले जाकर अधिकारियों से मिलवाया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैंक से नीलामी में 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिला। बैंक अधिकारी उन्हें टहलाते रहे और कब्जा दिलाने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी। बाद में जांच पड़ताल की तो दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कोतवाली स्थित एसबीआई बैंक के तत्कालीन जीडीएम अभिजीत भट्टाचार्य, डीजीएम दिव्यांशु रंजन, एजीएम संजय शर्मा, बैंक के आस्ति प्रबंधन शाखा के मुख्य प्रबंधक संजय कालरा, प्रबंधक बृजेंद्र कुमार, प्रबंधक अनुपम सक्सेना समेत 19 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed