{"_id":"6a16746c46f1e69bf2043452","slug":"kanpur-all-central-government-offices-remain-open-today-water-supply-three-times-for-three-days-during-bakrid-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: आज खुले रहेंगे सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, बकरीद पर तीन दिन तक तीन बार आएगा पानी, पढ़ें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: आज खुले रहेंगे सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, बकरीद पर तीन दिन तक तीन बार आएगा पानी, पढ़ें डिटेल
Wed, 27 May 2026 10:05 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 27 May 2026 10:05 AM IST
सार
Kanpur News: बकरीद के अवकाश में बदलाव करते हुए आयकर कार्यालय आज खुला रहेगा और छुट्टी 28 मई को होगी। वहीं, त्यौहार के मद्देनजर जलकल विभाग ने अगले तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति तीन बार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग और जलकल विभाग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। यह अवकाश 27 मई की जगह 28 मई को होगा। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद यह आदेश जारी हुआ है। आयकर प्रधान मुख्य आयुक्त कार्यालय कानपुर ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि 27 मई को कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन
बकरीद पर तीन दिन तक तीन बार आएगा पानी
बकरीद के मद्देनजर जलकल विभाग अब तीन दिन तीन बार पानी की आपूर्ति करेगा। इस संबंध में महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बकरीद का त्योहार 27 या 28 मई को मनाया जाएगा। इसमें अगले तीन दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा। इसे देखते हुए बकरीद से लेकर तीन दिन तक सुबह छह से नौ, दोपहर 12:30 से ढाई और फिर शाम छह से रात आठ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन