फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Akhilesh targeted the good work of Nawabganj police

Kanpur: नवाबगंज पुलिस के गुडवर्क पर अखिलेश ने साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा-जनता ये झूठा नाटक पहले भी देख चुकी है

Sat, 17 Jun 2023 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Jun 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Akhilesh targeted the good work of Nawabganj police
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

तमंचा संग युवक को पकड़ने के वीडियो पर सपा प्रमुख ने निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि वीडियो में पुलिस का नाटकीय तरीका बता रहा है कि किसी लिखी पटकथा का फिर से नाट्यमंचन हो रहा है। जनता ये झूठा नाटक पहले भी देख चुकी है।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने सत्तारूढ़ दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ताधारियों के तमंचाजीवी जब दूसरों को जान से मारने की धमकी देंगे तो आम जनता डरकर खुद की सुरक्षा के लिए तमंचा लेकर चलने लगेगी। हालांकि अखिलेश के इस ट्वीट के बाद समर्थकों और सत्तारूढ़ दल के समर्थकों के बीच ट्वीट वॉर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सपा समर्थक जहां इसे नाटक करार दे रहे हैं। वहीं, सरकार समर्थकों का कहना है कि इस ट्वीट के जरिये अखिलेश और सपा का अपराधियों को संरक्षण देने और अपराधियाें पर सरकार की सख्ती का दर्द सामने आ गया है। बता दें, शुक्रवार को गंगा बैराज रोड के किनारे बने मैगी प्वाइंट पर इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने युवक को तमंचे के साथ पकड़ा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed