फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Air valve of pipeline broke in Ganga Barrage Road road submerged and  traffic affected

Kanpur: गंगा बैराज रोड में पाइपलाइन का एयर वाल्व टूटा, सड़क जलमग्न…आवागमन प्रभावित, विभाग ने कराई मरम्मत

Wed, 02 Jul 2025 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:53 PM IST
सार

Kanpur News: मोतीलाल खेड़िया स्कूल के गेट के बगल में पाइपलाइन का एयर वाल्व टूट गया। इससे सड़क पर पानी भर गया और जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Air valve of pipeline broke in Ganga Barrage Road road submerged and  traffic affected
मुख्य पाइपलाइन का एयर वाल्व टूटने से निकलता पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज रोड पर बुधवार सुबह मुख्य पाइपलाइन का एयर वाल्व टूट गया। इससे फव्वारे की तरह पानी निकलने लगा। कुछ ही देर में सड़क पर पानी भर गया और जलभराव होने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। जानकारी के बाद जल निगम ने बैराज जल शोधन संयंत्र  बंद कराया और मरम्मत कराई।

विज्ञापन

जल निगम के सहायक अभियंता राहुल तिवारी ने बताया कि गंगा बैराज रोड में मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास एयर वाल्व से पानी बह रहा था, जिसकी मरम्मत की जा रही थी। वाल्व में लगा एक नट ही खुल पाया था, तभी जंग लगे तीन नट टूट गए और वाल्व  का ऊपरी हिस्सा हट गया।

विज्ञापन

Kanpur Air valve of pipeline broke in Ganga Barrage Road road submerged and  traffic affected
फव्वारे की तरह निकला पानी - फोटो : amar ujala

बैराज प्लांट बंद कराकर हुई मरम्मत
इसी वजह से वहां पानी निकलने लगा था। इसके बाद में बैराज प्लांट बंद कराकर कराया गया और प्रेशर कम होने के बाद वाल्व की मरम्मत कर दी गई है। बैराज से सिटी और दक्षिणी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed